21 बरस की उमर,
वो पीपल का पेड़,
मेरी पीली वाली साड़ी
छोटी सी बिंदी!

लाज सरम नीची पलकें
सिकुड़े पाँव, फँसती पाजेब,
कुछ लड़की सी अदाएं
कुछ औरतों सी पाबंदी।

२ कप मीठी चाय,
ताकते झांकते परिवार,
माँ के आँखों से,सब पूछ लेना
1-2 सवालों में ही,के इशारे।

ठंड में पसीने से भींगा पल्लू,
घबरायी नज़रों से पहली बार
मिलती २ शांत चंचल आँखें
शोर में छाया मदहोश सन्नाटा।

मुझे आगे पढ़ना है,
एम ए फिलोसफी से करना है,
बोलने में 1 घंटा लग जाना
और आपका ये सुन मुस्कुराना!
दिशा🤍

Posted in ,

2 responses to “पहली पहल!”

  1. Yogesh kumar Gupta Avatar
    Yogesh kumar Gupta

    Truth

    Liked by 1 person

  2. rajnishsinha372 Avatar
    rajnishsinha372

    21 बरस की उमर,

    और पापा की फटकार

    हाथ में टिकट और ट्रेन का सफर

    और चल दिए हम मुखर्जीनगर ।

    Liked by 2 people

Leave a comment